फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Out-of-control car runs over two children; driver drags them for 10 meters

मेरठ: बेकाबू कार ने दो बच्चों को रौंदा, नीचे फंसने के बाद भी चालक ने 10 मीटर तक घसीटा, आरोपी फरार

Sun, 11 Oct 2026 10:47 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 11 Oct 2026 10:47 AM IST
सार

शिव शक्ति विहार में दो बच्चे माही प्रजापति और विवान घर के बाहर खेल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला बादल कार लेकर आया और बच्चों पर चढ़ा दी। बच्चों को उपचार दिलाा गया है। वहीं पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: Out-of-control car runs over two children; driver drags them for 10 meters
कार से रौंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भावनपुर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति विहार में घर के बाहर सड़क पर खेल रहे दो मासूमों को कार ने टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने बच्चों के कार के नीचे फंसने के बावजूद गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन घरों से बाहर दौड़े और किसी तरह दोनों को कार के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

हादसे में पांच वर्षीय माही प्रजापति और छह वर्षीय विवान घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक बादल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Meerut: Out-of-control car runs over two children; driver drags them for 10 meters
बाल-बाल बचे माही और विवान। - फोटो : अमर उजाला
जयभीमनगर के शिव शक्ति विहार निवासी सुमित प्रजापति मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी माही शनिवार दोपहर पड़ोसी राजकुमार जाटव के छह वर्षीय बेटे विवान के साथ घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। राजकुमार भी मजदूरी करते हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों बच्चे घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में किराये पर रहने वाला बादल कार लेकर वहां पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि बादल ने लापरवाही से चलाते हुए दोनों बच्चों के ऊपर कार चढ़ा दी। दोनों बच्चे कार के नीचे फंस गए। बच्चे दर्द में चीखते रहे लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। वह बच्चों को घसीटता हुआ करीब 10 मीटर तक ले गया। बच्चों की आवाज सुनकर परिजन बाहर की ओर दौड़े। आसपास के लोगों ने भी शोर मचाकर चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार लेकर आगे निकल गया।
 
विज्ञापन

बच्चों को कार के नीचे फंसा देख मची चीख-पुकार
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों बच्चों को कार के नीचे से निकाला। दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हो गए थे। परिजनों ने उन्हें उपचार दिलाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप यह भी है कि चालक ने कुछ दिन पहले एक लावारिस कुत्ते पर भी कार चढ़ा दी थी।

सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
दोनों बच्चों के साथ हुए हादसे की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में कार की चपेट में आए बच्चों को घसीटे जाने का मंजर सामने आया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर एसपी देहात अभिजीत कुमार ने घटना का संज्ञान लिया और थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पीड़ित परिवार की जानकारी जुटाई। इसके बाद तहरीर के आधार पर आरोपी चालक बादल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed