Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Mini casino was running near Budhana Gate post, 26 arrested, around Rs 5 lakh cash recovered, gamblers scuffled with police.
{"_id":"6aea1ff8d4eba4c2c404604c","slug":"video-mini-casino-was-running-near-budhana-gate-post-26-arrested-around-rs-5-lakh-cash-recovered-gamblers-scuffled-with-police-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बुढ़ाना गेट चौकी के पास चल रहा था मिनी कसीनो, 26 गिरफ्तार, करीब 5 लाख कैश बरामद, जुआरियों ने पुलिस से की हाथापाई
मेरठ। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले की स्वाट टीम ने देहली गेट पुलिस के साथ मिलकर बुढ़ाना गेट चौकी के पास एक मकान पर छापा मारकर बड़े स्तर पर चल रहे जुए का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 4,98,300 रुपये की नकदी, ताश की 12 गड्डियां 24 स्मार्टफोन, 2 चार पहिया वाहन और 9 दो पहिया वाहन समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने पुलिस टीम का विरोध किया और उनके साथ हाथापाई करते हुए हमले की कोशिश भी की। एसपी सिटी ने बताया कि पल्लवपुरम निवासी केशव के बुढ़ाना गेट स्थित मकान पर यह दबिश दी गई थी। मौके से जुआ खेलते हुए कुल 26 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस टीम पर हाथापाई और हमला करने के आरोप में शाहबाज़ और कामिल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस पर हमले की संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय कोतवाली पुलिस को पूरी तरह से दूर रखा गया। उच्चाधिकारियों को आशंका थी कि स्थानीय स्तर से छापे की सूचना लीक हो सकती है। यही वजह रही कि एसपी सिटी ने गोपनीय रणनीति के तहत सिर्फ स्वॉट टीम और देहली गेट पुलिस को साथ लेकर यह छापा मारा। एसपी सिटी ने साफ किया कि जुआरियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, इस मामले में स्थानीय कोतवाली पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी कोतवाली पुलिस के संपर्क में तो नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।