{"_id":"69b7dd9695d34021df0efb37","slug":"video-meerut-sps-demonstration-at-the-collectorate-against-gas-shortage-and-black-marketing-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपाइयों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपाइयों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
देशव्यापी रसोई गैस की किल्लत, आसमान छूती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में दिया और गैस के दामों में तत्काल कटौती की मांग की।
सरधना विधायक अतुल प्रधान और वरिष्ठ नेता जानू चौधरी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। नेताओं ने कहा कि 'विश्व गुरु' बनने का दावा करने वाली सरकार ने जनता को सिर्फ लाइनों में खड़ा किया है। पहले नोटबंदी, फिर कोरोना काल और अब गैस सिलिंडर के लिए आम आदमी को लाइन में लगा दिया है। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस की किल्लत और कीमतों पर लगाम नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।