फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Raids conducted at seven locations, including the premises of 'Haji Galla

मेरठ: वाहन कटान की आशंका में हाजी गल्ला की कोठी समेत सात ठिकानों पर छापा, अब इस कबाड़ी पर होगी कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2026 12:17 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 29 Oct 2026 12:17 AM IST
सार

हाजी गल्ला के सोतीगंज, भूसामंडी, पटेलनगर समेत सात ठिकानों पर एसपी के निर्देश पर छापा मारा गया। इस दौरान गल्ला पक्ष के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने बताया कि अब इकबाल कबाड़ी उनके रडार पर है। किसी भी कीमत पर वाहनों का कटान नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut: Raids conducted at seven locations, including the premises of 'Haji Galla
सोतीगंज में छापा। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोतीगंज में बुधवार शाम सदर बाजार पुलिस और स्वॉट टीम ने एसपी सिटी के निर्देश पर हाजी गल्ला के सात ठिकानों पर छापा मारा। वहां कोई संदिग्ध सामान और कटान नहीं मिला। काफी संख्या में हाजी गल्ला के पक्ष में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने किसी की नहीं सुनी और सत्यापन करने के बाद ही पुलिस वापस लौटी। इससे पहले 23 अक्तूबर को भी हाजी गल्ला के छापा मारा गया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

तीन दिन पहले सोतीगंज निवासी अब्दुल रहमान उर्फ बिल्ला की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए थे। इसके बाद सोतीगंज में वाहन कटान दोबारा शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इलाके में निगरानी और छापा मार रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के निर्देश पर सीओ कैंट संजय गुप्ता, स्वॉट टीम शहर और सदर बाजार पुलिस बुधवार को सबसे पहले हाजी गल्ला की कोठी सोतीगंज पहुंची। यहां पर चेकिंग की गई। इसके बाद भूसा मंडी में उसके गोदाम पर पहुंची। जिसके बाद सोतीगंज में चार ठिकानों पर और छापा मारा गया। फिर देहली गेट के पटेल नगर में भी हाजी गल्ला के ठिकाने पर छापा मारा गया। 
 
विज्ञापन

कुछ स्पेयर पार्ट्स मिले, जिस पर हाजी गल्ला ने जवाब दिया कि वह 15 साल पुराने वाहनों का कटान नियमानुसार कर रहे हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इनका तस्करा डाला गया है। लगातार निगरानी की जा रही है। आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। इकबाल कबाड़ी के यहां भी छापा मारा जाएगा।
 

बंद हुआ था सोतीगंज में वाहनों का कटान
तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के कार्यकाल में सोतीगंज में वाहनों का कटान बंद हुआ था। इस दौरान कबाड़ी हाजी गल्ला, इकबाल कबाड़ी समेत कई कबाड़ियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई थी। आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

ये भी देखें...
मेरठ: पतियों की कातिल मुस्कान, रविता और दामिनी जेल में रखेंगी व्रत, जेलर से मांगी पूजन सामग्री; ये मिला जवाब
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed