{"_id":"6ae21ace51a1e5c8ed076437","slug":"meerut-young-man-s-body-found-on-a-bed-in-subhash-nagar-sister-accuses-their-other-elder-brother-of-murder-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुभाष नगर में बेड पर पड़ा मिला छोटे भाई का शव, बहन ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सुभाष नगर में बेड पर पड़ा मिला छोटे भाई का शव, बहन ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
सुभाष नगर गली नंबर तीन में मुकेश का शव अपने बड़े भाई के घर में मिला। बीती रात ही मुकेश ने शराब पीकर हंगामा किया था। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विलाप करती मुकेश की बहन और भांजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाष नगर गली नंबर तीन निवासी मुकेश (45) का शव बुधवार सुबह घर के अंदर कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दिल्ली से मेरठ पहुंची मृतक की बहन सीमा ने अपने दूसरे भाई मनोज और उसके परिवार पर छोटे भाई मुकेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए घर के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और कमरे की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, प्रह्लाद सिंह के दो बेटे मुकेश व मनोज और एक बेटी सीमा हैं। मुकेश मोहनपुरी में एक कारोबारी के घर पर गार्ड की नौकरी करते थे। पुलिस के अनुसार, वह पांच दिन पहले ही भाई के घर आए थे और मंगलवार रात उन्होंने शराब पीकर हंगामा किया था। इसके बाद वह सोने चले गए थे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह काफी देर तक मुकेश नहीं उठे तो भाई ने उन्हें आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर मनोज ने पास जाकर देखा तो मुकेश बेड पर मृत पड़े थे। इस पर मनोज ने शोर मचा दिया। भाई की मौत की सूचना पर सीमा भी घर पहुंची और हंगामा कर दिया। उसने अपने दूसरे भाई मनोज व उनके परिवार पर मुकेश की हत्या करने का आरोप लगाया।
शरीर पर चोट के निशान थे, लगवाए थे टांके
मनोज ने पुलिस को बताया कि मुकेश पैरालाइज्ड है। कारोबारी के यहां शादी समारोह में मुकेश ने शराब पीकर हंगामा किया था, जिसके बाद उसे वहां से भेजा गया था। घर आने के समय मुकेश के सिर में काफी चोट लगी थी और उसे टांके भी लगवाने पड़े थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
मनोज ने पुलिस को बताया कि मुकेश पैरालाइज्ड है। कारोबारी के यहां शादी समारोह में मुकेश ने शराब पीकर हंगामा किया था, जिसके बाद उसे वहां से भेजा गया था। घर आने के समय मुकेश के सिर में काफी चोट लगी थी और उसे टांके भी लगवाने पड़े थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। मामले को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं आई है।