फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Sports Businessman's House Theft: Domestic Help and Her Boyfriend Arrested in Kanpur

कोठी में चोरी: सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार, प्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात

Wed, 28 Oct 2026 10:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Oct 2026 10:59 AM IST
सार

मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ा। पुलिस चोरी के सामान की बरामदगी में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut Sports Businessman's House Theft: Domestic Help and Her Boyfriend Arrested in Kanpur
मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी की कोठी में चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, रोशनी ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी नीरज को घर की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। 

विज्ञापन


चोरी के बाद दोनों मेरठ से निकलकर पहले आगरा पहुंचे और फिर बस से कानपुर चले गए। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को वहां से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस चोरी की गई ज्वेलरी, नकदी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव: दोनों सीटों पर फिर भाजपा का कब्जा, 2027 के लिए सियासी बढ़त का संकेत 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नौकरानी रोशनी और नीरज की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। नीरज उससे मिलने के लिए बीच-बीच में मेरठ भी आता था। जांच में सामने आया कि वारदात से करीब दो महीने पहले रोशनी ने नीरज को कारोबारी के घर की जानकारी दी थी।

उसे बताया कि घर में कौन रहता है, कहां कीमती सामान रखा है और किस तरह चोरी की जा सकती है। इसके बाद नीरज ने चोरी की साजिश रची। हालांकि चोरी की योजना किसने किस तरह अंतिम रूप दी और दोनों की भूमिका क्या रही इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

चोरी के बाद ऑटो से सोहराब गेट पहुंची, फिर बस से आगरा गई : पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद रोशनी ऑटो से सोहराब गेट बस डिपो पहुंची। वहां से बस पकड़कर वह आगरा गई जहां उसका प्रेमी नीरज रहता है। इसके बाद दोनों आगरा से बस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। 

जांच में रोशनी की लोकेशन कानपुर में मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें वहां भेजी गईं। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को कानपुर से हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं और चोरी के सामान का पता लगाने में जुटी हैं।

कुक से भी की पूछताछ
पुलिस ने कारोबारी के घर काम करने वाले कुक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद आशुतोष भल्ला गंगानगर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर विनय कुमार से मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी भी लगी हुई थी। कारोबारी के घर हुई चोरी ने घरेलू सहायकों के सत्यापन और घरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

सोमवार को की थी चोरी
घटना सोमवार दोपहर की है। डिफेंस कॉलोनी के ए-12 में रहने वाले स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर पर दिसंबर 2025 से रोशनी घरेलू सहायिका का काम करती थी। रोशनी एक एजेंसी के माध्यम से आई थी। आरोप है कि उसने सोमवार को कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह घर की तिजोरी से ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

घटना के समय आशुतोष के भाई का परिवार मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद बताया गया। शाम को आशुतोष घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। रेखा भल्ला को अस्पताल ले जाया गया था। देर रात उन्हें अस्पताल से घर लाया गया। चोरी में कितनी नकदी और कितनी कीमत की ज्वेलरी गई, इस बारे में पीड़ित परिवार की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed