{"_id":"68d382b0af66abafa90e1d22","slug":"video-meerut-police-organised-a-flag-march-and-a-peace-committee-meeting-in-the-city-in-view-of-the-festivals-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति समीति बैठक का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, शांति समीति बैठक का किया आयोजन
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:03 AM IST
Link Copied
मेरठ में आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए आज सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली, देहली गेट, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर पुलिस बल, पीएसी एवं आरएएफ की संयुक्त टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
यह फ्लैग मार्च घंटाघर से प्रारंभ होकर बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा, जाकिर कॉलोनी चौकी, कांच का पुल, लिसाड़ी गेट चोपड़ा, थाना कोतवाली, गुदड़ी बाजार व सर्राफा बाजार होते हुए पुनः घंटाघर तक संपन्न किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
उधर ,थानों पर शांति समिति की बैठक बुलाई गई जिनमें त्योहारों पर जिम्मेदार लोगों से पुलिस का सहयोग कर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीगई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।