फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Weather: Cloudy skies but no rain; humidity causes distress; rain likely on the 26th-27th.

मेरठ का मौसम: आसमान पर छाए बादल, मगर बरसे नहीं, उमस ने किया बेहाल; 26-27 को बारिश के आसार

Thu, 24 Sep 2026 07:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 24 Sep 2026 07:36 PM IST
सार

इस समय मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है, लेकिन दिन में धूप और गर्मी लगातार परेशान कर रही है। वहीं रात का मौसम थोड़ा ठंडा होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Meerut Weather: Cloudy skies but no rain; humidity causes distress; rain likely on the 26th-27th.
आसमान पर छाए बादल। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही के बावजूद वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर के समय उमस ने लोगों को परेशान किया और गर्मी का अहसास बढ़ गया। धूप और बादलों के बीच मौसम का मिजाज दिनभर बदलता रहा। बारिश नहीं होने से लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कुछ समय के लिए बादल छंटे तो धूप निकल आई, लेकिन इसके बाद फिर से बादलों ने आसमान को ढक लिया। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण धूप निकलने के साथ ही उमस बढ़ गई। दोपहर में उमस का असर सबसे ज्यादा रहा। पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। शाम को भी मौसम में विशेष बदलाव नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है। 26 और 27 सितंबर को बारिश होने के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आएगी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल वातावरण में नमी बनी हुई है, जिसके चलते बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर महसूस किया जा रहा है। अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 105 दर्ज किया गया। गंगानगर में 91, जयभीम नगर में 88, एमआईटी कॉलेज में 136, पल्लवपुरम में 89 दर्ज किया गया।

ये भी देखें...
यूपी: कैराना से हापुड़ जा रही गाड़ी मेरठ में रोकी, जान से मारने की धमकी देकर 12 लाख का मीट लूटा; छह पर रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed