{"_id":"6b06af50c596760e4a0d4b0d","slug":"video-meerut-hotel-sealed-after-woman-allegedly-held-hostage-and-assaulted-charges-added-against-accused-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: आबूलेन होटल में युवती को दो दिन बंधक बनाकर पीटा, होटल सील; सलमान पर बढ़ीं धाराएं, पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: आबूलेन होटल में युवती को दो दिन बंधक बनाकर पीटा, होटल सील; सलमान पर बढ़ीं धाराएं, पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र स्थित आबूलेन के होटल में गाजियाबाद निवासी युवती को दो दिन तक बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने होटल सील कर दिया है। कंकरखेड़ा निवासी आरोपी सलमान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। होटल को सीज कराने के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) और संबंधित बोर्ड को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, आरोपी सलमान ने युवती को होटल में दो दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। बाद में उसे होटल से बाहर सड़क पर लाकर पीटने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
एसएसपी ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी के साथ-साथ होटल और पूरे प्रकरण में पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।