Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IPL 2027 Auction: Four Meerut Cricketers Register, Including Priyam Garg and Rituraj Sharma

आईपीएल नीलामी में मेरठ की दावेदारी: चार खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, प्रियम गर्ग की भी वापसी की उम्मीद

Sat, 28 Nov 2026 02:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए मेरठ के विजय कुमार, विनीत पंवार, प्रियम गर्ग और ऋतुराज शर्मा ने पंजीकरण कराया है। 16 दिसंबर को गोवा में होगी नीलामी।

विज्ञापन
IPL 2027 Auction: Four Meerut Cricketers Register, Including Priyam Garg and Rituraj Sharma
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : PTI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की नीलामी में इस बार मेरठ के चार क्रिकेटरों की किस्मत दांव पर होगी। तेज गेंदबाज विजय कुमार और विनीत पंवार के अलावा बल्लेबाज प्रियम गर्ग और ऋतुराज शर्मा ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। चारों खिलाड़ियों को अब अंतिम सूची में जगह मिलने और किसी टीम की ओर से खरीदे जाने का इंतजार है। नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।
विज्ञापन

 

विजय और विनीत से बड़ी उम्मीदें

तेज गेंदबाज विजय कुमार और विनीत पंवार घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं। दोनों रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट का अनुभव होने के साथ आईपीएल टीमों के साथ नेट गेंदबाज के रूप में काम करने का अनुभव भी है। ऐसे में दोनों को नीलामी में मौका मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

बल्लेबाज प्रियम गर्ग पहले भी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने टीम के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। इन दिनों वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में भी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2027 Auction: Four Meerut Cricketers Register, Including Priyam Garg and Rituraj Sharma
क्रिकेटर ऋतुराज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
तेज गेंदबाज विजय कुमार और विनीत पंवार घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं। दोनों रणजी ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके पास घरेलू क्रिकेट का अनुभव होने के साथ आईपीएल टीमों के साथ नेट गेंदबाज के रूप में काम करने का अनुभव भी है। ऐसे में दोनों को नीलामी में मौका मिलने की उम्मीद है।
 

बल्लेबाज प्रियम गर्ग पहले भी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने टीम के लिए कई अच्छी पारियां खेली हैं। इन दिनों वह उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में भी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

ऋतुराज शर्मा ने यूपी टी-20 लीग में खींचा ध्यान

बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा उभरते हुए खिलाड़ी हैं। उन्होंने अंडर-23 और सीनियर स्तर पर उत्तर प्रदेश की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया है। यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की ओर से खेलते हुए भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा था। अब उन्हें आईपीएल नीलामी की अंतिम सूची में जगह मिलने की उम्मीद है।

IPL 2027 Auction: Four Meerut Cricketers Register, Including Priyam Garg and Rituraj Sharma
समीर रिजवी
भुवनेश्वर और समीर रिजवी पहले से टीमों में

मेरठ के दो खिलाड़ी पहले ही आईपीएल टीमों का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने साथ बरकरार रखा है। वहीं, बल्लेबाज समीर रिजवी दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हैं। ऐसे में यदि नीलामी में मेरठ के चार अन्य खिलाड़ियों को भी मौका मिलता है तो आईपीएल में शहर की मौजूदगी और मजबूत होगी।
 

1,220 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

आईपीएल की जानकारी के अनुसार, 2027 की नीलामी के लिए कुल 1,220 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल नहीं किया जाएगा। टीमों की पसंद के आधार पर चार दिसंबर को खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी होगी।
 

सभी 10 टीमों के पास कुल 66 खिलाड़ियों को खरीदने की जगह खाली है। इनमें अधिकतम 25 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed