{"_id":"68ff2e5de4dd09d3850fbb8c","slug":"video-meerut-complex-demolition-traders-anger-continues-unabated-take-out-peace-march-appeal-for-unity-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण:नहीं थम रहा व्यापारियों का आक्रोश, निकाला शांति मार्च, एकजुट होने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण:नहीं थम रहा व्यापारियों का आक्रोश, निकाला शांति मार्च, एकजुट होने की अपील की
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:03 PM IST
Link Copied
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट परिसर को ध्वस्त किए जाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों व्यापारी काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतर आए और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शांति मार्च निकाला।
कैलाश डेयरी के मालिक जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में निकले इस शांति मार्च में व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रशासनिक कार्रवाइयों के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान तोड़े जा रहे हैं। यह कार्रवाई सिर्फ दीवारें नहीं गिरा रही, बल्कि पूरे व्यापारी वर्ग को खत्म करने की साजिश है।
व्यापारियों ने शांति मार्च के दौरान शास्त्री नगर के सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद कर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण के पीछे की नीति स्पष्ट नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
मार्च के दौरान व्यापारियों ने व्यापार बचाओ- मेरठ बचाओ के नारे लगाए और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।