{"_id":"6af5be7cfbe2b1c7a108ddd1","slug":"video-meerut-chief-minister-yogi-adityanath-to-visit-meerut-on-the-14th-will-address-3000-ex-servicemen-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: 14 को मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन हजार पूर्व सैनिकों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: 14 को मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तीन हजार पूर्व सैनिकों को करेंगे संबोधित
कुलवंत सिंह स्टेडियम में 14 नवंबर को मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और भाजपा तैयारी में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने यह जानकारी दी।
सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अगस्त में रक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस रैली को कराने का आग्रह किया था। इसे स्वीकार कर लिया गया। कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घर-घर से लोग सेना में हैं। भारी संख्या में लोग सेना से जुड़े हैं। ऐसे में रैली का आयोजन किया जा रहा है। वन ब्लॉक वन सैनिक का भी हमारी सरकार प्रस्ताव ला रही है। ये युवाओं को ट्रेनिंग देंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे आएंगे और पूर्व सैनिक और उनके परजिनों को संबोधित करेंगे। ये विशुद्ध रूप से सेना का कार्यक्रम होगा और इसमें तीन हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
इस दौरान सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।