{"_id":"6af55d09879a5a9ac3052da3","slug":"video-aqi-in-noida-sector-62-has-reached-390-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"धुंध की चादर में लिपटा नोएडा: सेक्टर 62 में एक्यूआई पहुंचा 390, जानें अन्य इलाकों में कैसी है प्रदूषण का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध की चादर में लिपटा नोएडा: सेक्टर 62 में एक्यूआई पहुंचा 390, जानें अन्य इलाकों में कैसी है प्रदूषण का स्तर
बदलते मौसम के साथ शहर की हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बृहस्पतिवार को नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 287 दर्ज किया गया, जो ऑरेंज जोन में है। बुधवार को यह 291 रहा था। एक्यूआई में मामूली गिरावट के बावजूद शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही धुंध की चादर छाई रही।
दूर स्थित ऊंची इमारतें और हाईराइज सोसाइटियां भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। अलग अलग स्टेशन के एक्यूआई की बात करें तो सेक्टर-1 में 274, सेक्टर-110 में 279, सेक्टर-125 में 286, सेक्टर-150 में 257 और सेक्टर-39 में 245 दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-62 में एक्यूआई 390 रहा, जो रेड जोन में है। यहां की हवा सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई। प्रदूषण के कारण लोगों को सुबह के समय धुंध और खराब हवा का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।