{"_id":"6af57114a5dc30db470496d9","slug":"video-daughter-arrives-home-brings-a-fortune-of-15-crore-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटी आई घर, किस्मत लाई डेढ़ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहते हैं कि किस्मत कब मेहरबान हो जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। ऐसा ही कुछ बरैटा निवासी युद्धवीर सिंह के साथ हुआ है। बुढलाडा की मशहूर धन्ना लॉटरी स्टॉल से खरीदी गई टिकट ने उनकी किस्मत चमका दी है। युद्धवीर सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है।
लॉटरी जीतने की खबर मिलते ही युद्धवीर सिंह के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
इस खुशखबरी को और भी खास बना दिया है परिवार में हाल ही में आई नन्ही परी ने। कुछ समय पहले ही युद्धवीर सिंह के घर बेटी का जन्म हुआ था। अब डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। परिवार के सदस्य इसे बेटी के शुभ आगमन से जोड़कर देख रहे हैं।
वहीं, बुढलाडा की धन्ना लॉटरी स्टॉल पर भी इस बड़ी जीत को लेकर उत्साह का माहौल है। इलाके में युद्धवीर सिंह की डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस तरह युद्धवीर सिंह के परिवार के लिए बेटी का जन्म और डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी एक साथ दोहरी खुशियां लेकर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।