Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Lohri festival was celebrated with great pomp and show; people danced to the tune of 'Dum Mast Kalandar'.
{"_id":"695bcd820239ea5a6c0124f0","slug":"video-lohri-festival-was-celebrated-with-great-pomp-and-show-people-danced-to-the-tune-of-dum-mast-kalandar-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: धूमधाम से मनाया लोहड़ी महोत्सव, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: धूमधाम से मनाया लोहड़ी महोत्सव, दमादम मस्त कलंदर पर झूमे लोग
मेरठ। पंजाबी समाज की ओर से वेस्ट एंड रोड स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी महोत्सव मनाया गया। मशहूर गायक वैशाली और विशाल ने लाइव बैंड पर शानदार प्रस्तुति से रोमांचित कर दिया। दमादम मस्त कलंदर और काली एक्टिवा दा...गीत की प्रस्तुति पर सभी झूमने लगे। संस्थापक अधिवक्ता विपिन सोढी और अध्यक्ष नीरज नारंग ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री और तकनीकी मंत्री आशीष सूद और सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने किया। अध्यक्षता सतीश साहनी ने की। दीप प्रज्ज्वलन निर्मल रामदास, डॉ. सीमा कपूर, डॉ. प्रेक्षा अरोड़ा, सरिता मिगलानी और शालिनी खन्ना ने किया। इस दौरान लोहड़ी पूजन भी किया गया। इसका सौभाग्य इंद्रजीत सिंह और अमरजीत कौर को मिला। कार्यक्रम में वैशाली और विशाल की जोड़ी ने बॉलीवुड गीत कजरारे कजरारे... गीत पर भी धमाकेदार प्रस्तुति दी। बिल्लो रानी..., सजना तेरे बिना..., नैना ठग लेंगे आदि गीतों पर भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। संचालन रणदीप सिंह नय्यर और सुधीर भल्ला ने किया। संस्थापक विपिन सोढ़ी ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व सर्व समाज को एकजुट करता है। सर्दी के मौसम में लोग अपने बीते वर्ष के दुखों को भूलकर ऊर्जा से भर जाते हैं। नए कार्य के लिए उत्साह के साथ संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुनील अरोड़ा, देवेंद्र जीत सिंह सेठी, मेजर जरनल ललित कपूर, राजेश दीवान, हरीश वाधवा, डॉ. शुभम अरोड़ा, राजेश खन्ना, नीरज नारंग, निशांत परुथी, संजीव सरीन, अमोल गंभीर मुकेश तनेजा सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।