फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut lashes out after Satish Salian visits Matoshree calling it mere publicity stunt

दिशा सालियन केस: ‘मातोश्री’ पहुंचे सतीश तो भड़के संजय राउत: 500 करोड़ के नोटिस पर बोले- ये सिर्फ पब्लिसिटी है

Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिशा सालियन के पिता सतीश सालियन के आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के मानहानि नोटिस को लेकर ‘मातोश्री’ पहुंचने पर सवाल उठाए है। इसके साथ ही उन्होंने सालियान के इस कदम को चर्चा में आने की कोशिश बताया है।

विज्ञापन
Sanjay Raut lashes out after Satish Salian visits Matoshree calling it mere publicity stunt
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण थी। हालांकि, उनके पिता सतीश सालियन का आदित्य ठाकरे को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस देने के लिए ‘मातोश्री’ पहुंचना महज प्रचार पाने की कोशिश थी। राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) दिशा सालियन की मौत से दुखी है, लेकिन जिस तरह उनके पिता ‘मातोश्री’ पहुंचे और वहां हंगामा किया, उससे उनका दर्द जाहिर नहीं होता। दरअसल, सतीश सालियन शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे थे। वह अपने साथ आदित्य ठाकरे के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस लेकर आए थे और उसे उन्हें सौंपना चाहते थे।

विज्ञापन


'कोर्ट के निर्देशों का पालन होना चाहिए'
दिशा सालियन की मौत की सीबीआई जांच का जिक्र करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि अदालत ने इस मामले में कुछ निर्देश दिए हैं और उनका पालन किया जाना चाहिए। आप जिस तरह प्रचार के लिए मातोश्री आए, यह बहुत सस्ता तरीका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) को अच्छी तरह पता है कि इस पूरे मामले के पीछे कौन है।
विज्ञापन


‘नेपाल कनेक्शन वाले किसी शराबी’ का किया जिक्र
राउत ने दावा किया कि यह पूरा मामला 'नेपाल कनेक्शन वाले किसी शराबी' की वजह से हो रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने इस बयान के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी और यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस व्यक्ति की ओर था। सतीश सालियन ने शनिवार को आरोप लगाया था कि विधायक आदित्य ठाकरे ने उनकी मानहानि की है। इसी बीच, CBI ने हाल ही में दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज की है। आदित्य ठाकरे इस सप्ताह की शुरुआत में स्पष्ट कर चुके हैं कि दिशा सालियन की मौत के मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह दिशा सालियन से कभी नहीं मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने भी दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि अगर उनके परिवार को निशाना बनाकर चलाया जा रहा 'चरित्र हनन' का अभियान बंद नहीं हुआ, तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। इससे पहले शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि सतीश सालियन को कोई व्यक्ति 'कंट्रोल' कर रहा है।

2020 में हुई थी दिशा सालियन की मौत
28 वर्षीय दिशा सालियन ने कुछ समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के तौर पर काम किया था। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके ठीक एक सप्ताह बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। दोनों मौतों के बीच संभावित संबंध को लेकर उस समय कई तरह की अटकलें सामने आई थीं।


ये भी पढ़ें: 'पद पर थे, तब नहीं आई मुसलमान की याद': हामिद अंसारी के किस बयान पर मचा बवाल? मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया किनारा

मुंबई पुलिस ने दर्ज की थी ADR
दिशा सालियन की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। बाद में जांच के बाद पुलिस ने कहा था कि दिशा की मौत आत्महत्या के कारण हुई थी। दिशा सालियन की मौत के मामले में हाल ही में CBI ने FIR दर्ज की है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा गया था। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि जांच में किसी भी व्यक्ति को आरोपी के तौर पर नामित नहीं किया जाए। 2 सितंबर को हाईकोर्ट ने दिशा सालियन की मौत की CBI जांच का आदेश दिया था। इस दौरान अदालत ने छह साल तक FIR दर्ज नहीं करने को लेकर मुंबई पुलिस को फटकार भी लगाई थी। अदालत ने कहा था कि पुलिस की जांच 'जवाब देने से ज्यादा सवाल खड़े करती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed