{"_id":"6aca7bcc2c07261c580de02e","slug":"video-holy-mass-and-mass-prayer-took-place-in-the-historic-catholic-church-a-procession-was-taken-out-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में हुई पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना, शोभायात्रा निकाली
मेरठ। प्रभु यीशु की शिक्षाएं मानवता, प्रेम, क्षमा और आपसी भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान, करुणा और सहयोग की भावना जरूरी है। इसी संदेश के साथ रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में पवित्र मिस्सा बलिदान और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली और नोएडा सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परिवारों की सुख-समृद्धि और विश्व में शांति की कामना की। कार्यक्रम में फादर मार्टिन रावत ने मुख्य अनुष्ठान दाता के रूप में मिस्सा बलिदान संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के समक्ष प्रार्थना की। चर्च परिसर में माता मरियम के चित्र के सामने मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान भक्ति गीतों और सामूहिक प्रार्थनाओं से वातावरण भक्तिमय बना रहा। फादर मार्टिन रावत ने अपने संदेश में प्रेम, क्षमा और मानवता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और वैमनस्य को दूर करने के लिए लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव से पेश आना चाहिए। मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से प्रभु यीशु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने और शांति व भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रार्थना कर समाज और विश्व में अमन-चैन की कामना की। साथ ही भाषा, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए भी प्रार्थना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।