{"_id":"6aca2a9b0ff099d76d0578a9","slug":"video-the-thrill-of-paragliding-at-solang-nala-manish-leads-the-overall-competition-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलंगनाला में पैराग्लाडिंग का रोमांच, ओवरऑल मुकाबले में मनीष सबसे आगे, पवन परिहार और मोहर सिंह दे रहे कड़ी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलंगनाला में पैराग्लाडिंग का रोमांच, ओवरऑल मुकाबले में मनीष सबसे आगे, पवन परिहार और मोहर सिंह दे रहे कड़ी टक्कर
पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में चल रही पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के मुकाबले अब रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता में ओवरऑल, सिंगल और ग्रुप मुकाबलों में पायलटों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों की स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सभी पायलट बेहतर प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग मजबूत करने में जुटे हैं। ओवरऑल प्रतियोगिता में मनीष 13 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। नेपाल के पवन परिहार 19 अंक लेकर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं, जबकि मोहर सिंह ने 20 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। शीर्ष तीन पायलटों के बीच अंकों का अंतर कम होने के कारण मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। आने वाले राउंड में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। वहीं सिंगल मुकाबले में नेपाल के अमन थापा ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। इस श्रेणी में अक्षय और विजय दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पायलटों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ के चलते सिंगल मुकाबला भी रोमांचक बना हुआ है।
ग्रुप मुकाबलों में स्पेहनीधार पैराग्लाइडिंग एडवेंचर ने पहला स्थान हासिल किया है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर चल रही है, जबकि जीभी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन तीसरे स्थान पर है। तीनों टीमों के बीच बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा जारी है। सोलंगनाला में आयोजित इस प्रतियोगिता के जरिये पैराग्लाइडिंग पायलटों को अपनी प्रतिभा और उड़ान कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा भी तेज होती जा रही है। अब सभी की नजरें आगामी राउंड पर टिकी हैं, जहां पायलटों और टीमों की रैंकिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।