मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशन के बीच चल रहे रीमॉडलिंग कार्य का असर अब रेलवे स्टेशन पर साफ दिखाई देने लगा है। इस रेलखंड पर चल रहे कार्य के चलते 34 ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे व्यस्त रहने वाले मथुरा जंक्शन पर भी यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। आम दिनों में यात्रियों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले स्टेशन पर अपेक्षाकृत सन्नाटा पसरा नजर आया। ट्रेनों के निरस्त होने से दिल्ली, झांसी और भोपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बरेली, कासगंज और फर्रुखाबाद जाने वाले यात्री भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प तलाशते रहे। कई यात्रियों को यात्रा की योजना बदलनी पड़ी, जबकि कुछ को दूसरे मार्गों से सफर करने की तैयारी करनी पड़ी। ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों का समय और पैसा दोनों प्रभावित हो रहे हैं। रेलवे के अनुसार, चार अक्तूबर से यात्रियों की संख्या में करीब 25 फीसदी की गिरावट आई है। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है। इसका असर स्टेशन के प्लेटफॉर्मों और यात्री सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। स्टेशन पर बने यात्री विश्राम गृह में मोबाइल पर अपनी गाड़ी का इंतजार करते भी दिखाई दिए। मथुरा जंक्शन दिल्ली, आगरा, झांसी और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण स्टेशन है। ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रीमॉडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद रेल परिचालन में सुधार और सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।