{"_id":"685d4f20b6afe00c7a016eda","slug":"video-district-magistrate-held-review-meeting-regarding-kanwar-yatra-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, पांच जुलाई को होगी मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, पांच जुलाई को होगी मॉक ड्रिल
कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर मेरठ जिलाधिकारी डॉ वी0के0 सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेज़ी लाये जाने के निर्देश दिये गये। विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश देते हुये कहा गया कि संबंधित विभाग कांवड यात्रा सकुशल संपन्न होने तक अपने कार्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि अगर किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही के कारण कोई भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे और जिम्मेदार उच्चाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही बताया कि पांच जुलाई को सभी तैयारियो की सेन्ट्रल मॉक ड्रिल की जायेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।