{"_id":"6aaec8e9b981177f2300ff4b","slug":"video-district-cricket-association-honored-karan-sharma-he-has-recently-retired-from-all-forms-of-cricket-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: जिला क्रिकेट संघ ने किया कर्ण शर्मा का सम्मान, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अभी हाल में ही लिया है संन्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जिला क्रिकेट संघ ने किया कर्ण शर्मा का सम्मान, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अभी हाल में ही लिया है संन्यास
मेरठ। मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी के दौरान मेरठ निवासी भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर कर्ण शर्मा के साथ उनके पिता विनोद शर्मा और अन्य परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने ही होम ग्राउंड में सम्मान पाने के बाद कर्ण शर्मा की आंखें भी नम हो गई। इसके लिए उन्होंने एमडीसीए के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। कर्ण शर्मा ने अभी हाल ही में यूपी लीग के दौरान कानपुर सुपरस्टार की ओर से खेलते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उस दौरान यूपीसीए की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया। कैंट बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने उन्हें प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर कर्ण शर्मा ने कहा उन्हें मेरठ में ही क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और यहां इसी मैदान में सालों अभ्यास किया। यहां से उनकी यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी रूप में खेल से जुड़े रहेंगे। मेरठ समेत पूरे यूपी में लगातार अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं और मेरठ से वर्तमान में ही समीर रिजवी, विनीत पंवार, विजय कुमार जैसे तमाम क्रिकेटर यूपी का का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी मेरठ में इसी प्रकार क्रिकेटर निकलते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।