Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
BJP leader Sunil Bharala expressed his gratitude to the Prime Minister and the Governor for the cancellation of admissions of minority community students at Maa Vaishno Devi Medical College
{"_id":"695e8ba304cdfe223d0c38aa","slug":"video-bjp-leader-sunil-bharala-expressed-his-gratitude-to-the-prime-minister-and-the-governor-for-the-cancellation-of-admissions-of-minority-community-students-at-maa-vaishno-devi-medical-college-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मां वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रवेश निरस्त पर भाजपा नेता सुनील भराला ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मां वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रवेश निरस्त पर भाजपा नेता सुनील भराला ने प्रधानमंत्री और राज्यपाल का जताया आभार
मेरठ। श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा को मां वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के प्रवेश निरस्त करने पर आभार जताया। सुनील भराला ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित मेडिकल कोर्स एमबीबीएस का निरस्तीकरण परिषद के निरंतर संघर्ष, संगठनात्मक एकजुटता का परिणाम है। बताया कि इस पूरे विषय को राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता जीवनंद शर्मा ने धरना-प्रदर्शन कर इस विषय को जन-जन तक पहुंचाया। सुनील भराला ने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि जब संगठन ईमानदारी और एकजुटता के साथ जनहित का मुद्दा उठाता है, तो परिणाम अवश्य सामने आता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।