{"_id":"6acbb7e5b0d32fba0d0b0bf2","slug":"video-at-blood-bank-inaugurated-in-the-memory-of-ankit-tyagi-late-director-of-drona-group-of-institutions-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: द्रोण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दिवंगत डायरेक्टर अंकित त्यागी की स्मृति में एटी ब्लड बैंक का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: द्रोण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दिवंगत डायरेक्टर अंकित त्यागी की स्मृति में एटी ब्लड बैंक का हुआ उद्घाटन
मेरठ। सरधना के द्रोण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के दिवंगत डायरेक्टर अंकित त्यागी की स्मृति में द्रोण हॉस्पिटल में स्थापित एटी ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एमएलसी अश्विनी त्यागी और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, मनिंदरपाल सिंह ने संयुक्त रूप से ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। अंकित त्यागी के असमय निधन के बाद उनकी स्मृति को संजोने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उनके नाम पर ब्लड बैंक की स्थापना की गई है। इस पहल को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ब्लड बैंक शुरू होने से दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव और अन्य गंभीर चिकित्सकीय परिस्थितियों में रक्त की जरूरत वाले मरीजों को सहायता मिलने की उम्मीद है। डीएम ने एटी ब्लड सेंटर में होल ब्लड, पैक्ड रेड ब्लड सेल्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, प्लेटलेट्स एफेरेसिस, प्लेटलेट्स कंसंट्रेट, प्लाज्मा एफेरेसिस और क्रायोप्रेसिपिटेट जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर डायरेक्टर संजय त्यागी, विक्रांत यादव, डॉ. अभिषेक कुमार, कपिल शर्मा, मोहम्मद अरशद, दीपक यादव, मोहित कुमार, कपिल कौशिक, राहुल वर्मा, विशाल गोस्वामी, सोमेंद्र सिंह, नीतू मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।