Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
After the killing of Meghnad in Chhawni Ramlila, the cheers of Ram-Lakhan echoed, before the war with Ravana, Shri Ram worshiped Mother Durga.
{"_id":"6ad647e306c7d6bd7b02954c","slug":"video-after-the-killing-of-meghnad-in-chhawni-ramlila-the-cheers-of-ram-lakhan-echoed-before-the-war-with-ravana-shri-ram-worshiped-mother-durga-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: छावनी रामलीला में मेघनाद के वध के बाद गूंजे राम-लखन के जयकारे, रावण के साथ युद्ध से पहले श्रीराम ने की मां दुर्गा की उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: छावनी रामलीला में मेघनाद के वध के बाद गूंजे राम-लखन के जयकारे, रावण के साथ युद्ध से पहले श्रीराम ने की मां दुर्गा की उपासना
मेरठ। सदर स्थित भैसाली मैदान में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद लीला का शुभारंभ हुआ। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश्चंद्र जोशी ने पूजन कराया। मेघनाद वध के मंचन के दौरान मैदान में राम-लखन के जयकारे गूंजने लगे। लीला में सुलोचना सती प्रसंग, अहिरावण द्वारा श्रीराम और लक्ष्मण का हरण, अहिरावण वध और देवी पूजन के प्रसंगों का मंचन किया गया। लाइट एंड साउंड के माध्यम से प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया। काया कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने प्रीतम गोठवाल के निर्देशन में भव्य रूप से मंचन किया। कलाकारों के संवाद और युद्ध के दृश्यों पर दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ सदर टंकी मोहल्ला स्थित छोटी दुर्गाबाड़ी मंदिर पहुंचे और रावण से अंतिम युद्ध से पहले मां दुर्गा की शक्ति उपासना की। महामंत्री गणेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक विवेक रस्तोगी और अनिल जैन ने बताया कि शक्ति उपासना के बाद मंगलवार को भगवान श्रीराम रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करेंगे। अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि मंगलवार शाम 7:30 बजे लीला का शुभारंभ होगा। कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित अयोध्यापुरी पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की। उद्घाटनकर्ता विवेक गर्ग, सुमित सिंघल, राजेश अग्रवाल और विपिन अग्रवाल रहे। पूजन में कमल नयन बिंदल, रितु मांगलिक, राहुल रस्तोगी, मुकेश गर्ग, जीएम थापर और अंकुर अग्रवाल शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।