फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Mon, 19 Oct 2026 03:44 PM IST
Akash Dwivedi Akash Dwivedi
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:44 PM IST
Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड
रामनगरी के दीपोत्सव में इस बार दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी विश्व रिकॉर्ड का नया अध्याय लिखने की तैयारी में है। आयोजन में 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के साथ 2200 बटुकों की सामूहिक महाआरती का कीर्तिमान बनाने की योजना है। छह और सात नवंबर को सरयू तट पर बटुक एक साथ आरती करेंगे। इसके लिए सभी का ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। बटुक पीतांबरी धारण कर महाआरती में शामिल होंगे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के सदस्य निश्चल बरोट आरती में शामिल बटुकों की संख्या की गणना करेंगे। दीपोत्सव में हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरयू की महाआरती भी आकर्षण का केंद्र रहती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वर्ष 2024 में 1100 अर्चकों ने एक साथ सरयू की महाआरती कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद वर्ष 2025 के दीपोत्सव में भी दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक आरती के आयोजन को नई ऊंचाई देने की तैयारी की गई थी। वर्ष 2025 में 2100 बटुकों ने आरती कर रिकॉर्ड बनाया था। इस बार 2200 बटुकों की प्रस्तावित भागीदारी के साथ पिछले कीर्तिमानों से आगे निकलने का लक्ष्य रखा गया है। आरती में महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी। दो दिन सरयू तट पर गूंजेगा शंखनाद सरयू तट पर छह और सात नवंबर को होने वाली महाआरती के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शंख, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के बीच एक साथ आरती करते बटुक दीपोत्सव की धार्मिक भव्यता को नया आयाम देंगे। सभी बटुक निर्धारित ड्रेस कोड में रहेंगे, जिससे दृश्य एकरूप और भव्य दिखाई देगा। मुख्यमंत्री 5100 बत्ती की महाआरती करेंगे दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर पहुंचकर बटुकों का उत्साहवर्धन करेंगे। सीएम अतिथियों के साथ महाआरती का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 5100 बत्ती की महाआरती का विशेष आयोजन होगा। इसके बाद म्यूजिकल ग्रीन आतिशबाजी शो प्रस्तावित है। सीएम आतिशबाजी देखते हुए राम की पैड़ी परिसर में पहुंचेंगे, जहां दीपोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर घायल; VIDEO

19 Oct 2026

शाहजहांपुर: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह, शामिल हुए 402 परीक्षार्थी

19 Oct 2026

लखनऊ: नवमी के मौके पर बंगाली क्लब में पूजा के दौरान दीप जलाती गए महिलाएं

19 Oct 2026

लखनऊ: नवमी पर सीतापुर रोड स्थित मां विंध्याचल देवी मंदिर में भक्तों की भीड़

19 Oct 2026

दशहरे पर आंधी-बारिश का साया, रावण दहन पर मंडराया खतरा! 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

19 Oct 2026
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में चेन लूटने वाला घायल, VIDEO

19 Oct 2026

कांगड़ा: धर्मशाला में राज्य स्तरीय दशहरा मेले का आगाज, पहाड़ी और पंजाबी गानों पर देर रात तक झूमे लोग

19 Oct 2026
विज्ञापन

राजस्थान में बारिश से मिली गर्मी से राहत, अब अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

19 Oct 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर 35 बंग भवन में दुर्गा पूजा के दौरान संधी पूजा का आयोजन

बहराइच: कतर्नियाघाट में हाथियों का धावा, धान की फसल रौंदी, बिजली का पोल तोड़ा

19 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

19 Oct 2026

मंडला: चॉकलेट चुराने के आरोप पर मचा बवाल, कॉलेज में तीखी बहस के बाद छात्रा के घर पहुंची लेक्चरर, वीडियो वायरल

19 Oct 2026

उज्जैन: महाअष्टमी पर माता स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भांग से हुआ शृंगार, नथनी-बाली से सजा दिव्य रूप

19 Oct 2026

VIDEO: श्रीराम के जयकारों के बीच धराशायी हुआ कुंभकर्ण, 40 फुट के पुतले का दहन

18 Oct 2026

Video: सीता के हरण एवं राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन, दिया मित्रता, सहयोग और धर्म रक्षा का संदेश

18 Oct 2026

VIDEO: नदी में नहीं, किनारे खोदे गए गड्ढों में होगा मूर्ति विसर्जन

18 Oct 2026

ऋषिकेश: कृष्ण दास के भजनों पर झूमे विदेशी पर्यटक, भक्तिमय माहौल में उमड़ी दर्शकों की भीड़

18 Oct 2026

Video: कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटी महिला, शरीर पर बने नीले निशान; पड़ोसियों की मदद से बच सकी जान

18 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में बनेगा 60 फीट ऊंचा पक्षी महल

18 Oct 2026

VIDEO: दरगाह सलीम चिश्ती में अकीदत के साथ मनाई गई छठी शरीफ

18 Oct 2026

VIDEO: खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी

18 Oct 2026

VIDEO: पुरानी रंजिश के चलते नगला गंजी में फायरिंग से दहशत, दो पक्षों में खूनी संघर्ष

18 Oct 2026

कानपुर: यशोदानगर फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, एक की मौत

18 Oct 2026

VIDEO: ग्राम बाबली बंजारा में हुआ मां काली की लीला का भव्य मंचन

18 Oct 2026

शारदीय नवरात्र: देवी पंडालों में हुई महागौरी की पूजा, नृत्य और मंचन ने मोहा मन; गूंजे मातारानी के जयकारे

18 Oct 2026

VIDEO: कोलकाता हादसे के बाद आगरा पुलिस अलर्ट, दुर्गा पंडालों की हुई सुरक्षा जांच; एसीपी ने टीम के साथ किया निरीक्षण

18 Oct 2026

हत्या के बदले हत्या: पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, बाइक से गिराकर चढ़ाई कार

18 Oct 2026

हिंदू कॉलेज जय राणा टूर्नामेंट फाइनल में

18 Oct 2026

फुटबॉल में हिसार ने गुरुग्राम को हराकर खिताब जीता

18 Oct 2026

कानपुर: एक दिन बाद दशहरे का कार्यक्रम होना है, पार्क की हालत बदतर

18 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed