फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah 14 year old student tanu dies after vomiting food pipe obstruction suspected

मां के सामने मौत: नौ दिन व्रत के बाद तनु ने चाऊमीन-आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक से खोला व्रत, तड़प-तड़पकर गई जान

Mon, 19 Oct 2026 09:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मिरहची (एटा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिरहची (एटा) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 19 Oct 2026 09:22 PM IST
सार

डॉक्टर ने कहा कि छात्रा की मौत के पीछे संभव है कि उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा स्वास नली में फंस गया है। इसी के कारण मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
etah 14 year old student tanu dies after vomiting food pipe obstruction suspected
मृतक छात्रा तनु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के एटा में चामुंडा मंदिर के दर्शन के बाद चाऊमीन, आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक का सेवन करना मिरहची की छात्रा भावना उर्फ तनु (14) के लिए जानलेवा साबित हुआ। कुछ देर बाद उसकी उल्टी होने से वह बेहोश हो गई। कासगंज के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का मानना है कि सांस की नली में चाऊमीन फंसने से ऐसा हुआ है। छात्रा की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

10 की छात्रा थी तनु
मिरहची के मारहरा रोड निवासी शरद श्रीवास्तव नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी बड़ी बेटी भावना उर्फ तनु एंजेल द फ्यूचर स्कूल मारहरा में 10वीं की छात्रा थी। छोटी बेटी मनु कक्षा चार में पढ़ती है। छोटा बेटा तीन साल का है। मां कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि तनु नवरात्र में नौ दिन व्रत रही थी। सोमवार को नवमी की पूजा कर कन्या लांगुर जिमाए। इसके बाद व्रत खोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर गई थी दर्शन करने
दोपहर को एक बजे मां, तीनों बच्चे, बुआ नीलम कासगंज में चामुंडा मंदिर दर्शन के लिए गए। वहां दर्शन के बाद करीब साढ़े तीन बजे तनु ने सभी के साथ पहले आइसक्रीम फिर चाऊमीन खाई। चार बजे वह कासगंज बस स्टैंड पहुंचे। वहां से मिरहची के लिए ऑटो से चल दिए। यहां से तनु ने कोल्ड्रिंक खरीदकर पी। 

विज्ञापन

उल्टी के बाद हुई बेहोश फिर मौत
नदरई के पास ऑटो पहंचा तभी तनु की उल्टी हुई। उल्टी के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई। इससे मां और बुआ घबरा गए। करीब आधा घंटे बाद वह मिरहची पहुंचे। यहां एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने कासगंज ले जाने की सलाह दी। 

पिता के नोएडा से लौटने का हो रहा इंतजार
इस पर मां, बुआ, चचेरा भाई रजत और अन्य परिजन उसे वापस कासगंज ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शाम को सात बजे करीब मां और परिजन शव लेकर मिरहची आए तो परिवार में चीखपुकार मच गई। देर रात पिता के नोएडा से लौटने का इंतजार किया जा रहा था।

छात्रा की मौत के पीछे संभव है कि उल्टी के दौरान चाऊमीन का टुकड़ा स्वास नली में फंस गया है। इसी के कारण मृत्यु हुई है। - डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ एटा

इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर एटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed