{"_id":"6ad5eecfba41636f7b064540","slug":"video-video-bhama-vavatha-ma-tha-thana-sa-khana-sagharashha-mahalo-samata-kaii-ghayal-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भूमि विवाद में दो दिन से खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भूमि विवाद में दो दिन से खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत कई घायल
अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सीताराम तिवारी का पुरवा धेनुवावा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लगातार दूसरे दिन भी जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी देवेंद्र पाल और उनके पड़ोसी अरविंद कुमार पाल के बीच रास्ते में खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत पर रविवार दोपहर राजस्व कर्मी मौके पर पैमाइश करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
घटना में देवेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, गीता पाल, विपिन कुमार और अरविंद कुमार समेत कई लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल देवेंद्र पाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने रविवार शाम कोतवाली में तहरीर दी थी।
सोमवार दोपहर फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें अरविंद पाल, रामचेत पाल, रामतेज पाल, सोमनाथ पाल, सुरेंद्र, गंगाराम पाल, सीतापति और गीता पाल समेत कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।
सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।