Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
After the firing incident that happened a year ago, the son's life is in danger, the parents reached the SSP office with a request for protection
{"_id":"68b30f66ce3800313a0d400b","slug":"video-after-the-firing-incident-that-happened-a-year-ago-the-sons-life-is-in-danger-the-parents-reached-the-ssp-office-with-a-request-for-protection-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एक साल पहले हुई फायरिंग की घटना के बाद बेटे की जान को खतरा, सुरक्षा की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एक साल पहले हुई फायरिंग की घटना के बाद बेटे की जान को खतरा, सुरक्षा की गुहार लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे माता-पिता
मेरठ। करीब एक साल पहले हुई फायरिंग की घटना के बाद बेटे की जान का खतरा बना हुआ है, जिसकी सुरक्षा की गुहार लेकर पीड़ित माता-पिता एसएसपी ऑफिस पहुंचे। मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है। रिठानी के रहने वाले सतबीर का कहना है कि एक साल पहले आदित्य, आर्यन पंडित समेत आधा दर्जन से ज़्यादा युवकों ने उनके घर पर फायरिंग की थी और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वीडियो पीड़ित माता-पिता एसएसपी ऑफिस लेकर पहुंचे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हांलाकि उनका कहना है कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई थी, लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी लगातार उनके बेटे विनय पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि 28 अगस्त को भी जब उनका बेटा मार्केट से रसगुल्ले लेकर लौट रहा था, तब भी आरोपी युवकों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तमाल कर मारपीट की और तमंचा निकालकर जान से मारने की कोशिश की, जिसने बमुश्किल घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित माता-पिता ने आलाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।