फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajaz Khan Faces Backlash Influencer Claims Actor Asked Her To Meet For Coffee Or Wine

एजाज खान: इन्फ्लुएंसर को मैसेज करके बुरे फंसे अभिनेता? आरोप- मिलकर कॉफी या वाइन पीने को कहा; जमकर हुई आलोचना

Mon, 14 Sep 2026 05:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 14 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

Ajaz Khan Faces Backlash: 'बिग बॉस 7' में नजर आ चुके अभिनेता एजाज खान इन दिनों एक इन्फ्लुएंसर के दावे को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Ajaz Khan Faces Backlash Influencer Claims Actor Asked Her To Meet For Coffee Or Wine
एजाज खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा की कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया है कि एजाज खान ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कॉफी या वाइन के लिए मिलने को कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर एजाज को लेकर कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर मैसेज कर कही ये बात 
नियति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एजाज खान के साथ हुई कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट दिखाए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, एजाज ने अब तक इन दावों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 
विज्ञापन


बातचीत की शुरुआत एजाज के ‘Hey there’ मैसेज से होती है। इसके बाद वह नियति से पूछते हैं कि वह कहां से हैं। नियति बताती हैं कि वह नोएडा से हैं। इस पर एजाज कहते हैं कि वह दिल्ली में हैं और पूछते हैं कि क्या वह उनसे मिलना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नियति उनसे पूछती हैं- ‘किस लिए?’ इस पर एजाज एक वॉइस नोट भेजते हैं। कथित वॉइस नोट में वह कहते हैं, ‘हाय, तुम कैसी हो? मैं दिल्ली में हूं, तो अगर तुम्हारे पास टाइम हो तो हम मिल सकते हैं। हम साथ में कॉफी या वाइन पी सकते हैं।

Ajaz Khan Faces Backlash Influencer Claims Actor Asked Her To Meet For Coffee Or Wine
एक्टर एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम@imajazkhan
हैरान रह गईं नियति 
नियति ने अपने वीडियो में बताया कि एजाज खान का मैसेज देखकर वह शुरुआत में हैरान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि एजाज के इंस्टाग्राम पर करीब 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनका कोई ऐसा कंटेंट भी वायरल नहीं हुआ था, जिसकी वजह से एजाज उनसे संपर्क करते।  नियति ने आगे बताया कि उन्हें अंदाजा था कि बातचीत किस दिशा में जा रही है, लेकिन फिर भी उन्होंने एजाज से पूछा कि वह उनसे मिलना क्यों चाहते हैं।

इस कथित बातचीत पर अपना रिएक्शन देते हुए नियति ने कहा कि लोग काफी ‘डिस्गस्टिंग’ हैं। उन्होंने कहा कि उनका अकाउंट इतना पॉपुलर भी नहीं है, फिर भी एजाज उन्हें मैसेज कर रहे थे। उन्हें लगा कि शायद वह अकेली लड़की नहीं हैं, जिन्हें एक्टर मैसेज कर रहे हैं और हो सकता है कि वह कई दूसरी लड़कियों से भी इसी तरह बात करते हों। हालांकि वायरल वीडियो में कई यूजर्स एजाज की आवाज सुनकर AI जनरेटेड वीडियो होने का भी दावा कर रहे हैं। 

देखें वीडियो- 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Niyati | Style & Scent (@nextdoorniyatii)

यूजर्स ने की जमकर आलोचना 
  • नियति के वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है।
  • एक यूजर ने लिखा कि जिस तरह से पूरी बातचीत हुई, वह काफी ‘क्रीपी’ है और नियति को सुरक्षित रहने की सलाह दी।
  • वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम अकेली नहीं हो। ये ऐसे ही करता है।’
  • इसके अलावा कई यूजर्स ने लिखा कि वो ऐसा ही करता है।
  • वहीं कुछ लड़कियों ने कमेंट में 'सेम ब्रो' लिखा। 

ये भी पढ़ें- अजित कुमार: 'इतना घमंड क्यों?' सेल्फी खिंचवाने आए फैन को घूरते दिखे एक्टर, वायरल वीडियो पर जमकर भड़के यूजर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed