फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ADG Bhanu Bhaskar inaugurated the family relief clinic in Rohta police station.

Meerut: रोहटा थाने में परिवार निस्तारण क्लीनिक का एडीजी भानु भास्कर ने किया उद्घाटन

Mon, 19 Oct 2026 10:09 PM IST
Pratyush Sharma Pratyush Sharma
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:09 PM IST
ADG Bhanu Bhaskar inaugurated the family relief clinic in Rohta police station.
रोहटा : पारिवारिक विवादों के समाधान और परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में सोमवार को रोहटा थाने में मिशन शक्ति केंद्र के अंतर्गत परिवार निस्तारण क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। एडीजी भानु भास्कर ने क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस पहल से पारिवारिक विवादों के निस्तारण में तेजी आएगी। साथ ही, विवादों के समाधान के लिए संबंधित परिवारों को मेरठ शहर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। एडीजी भानु भास्कर ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे विवाद गंभीर रूप ले लेते हैं, जिससे परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और आपसी समझ के माध्यम से विवादों का समाधान करना जरूरी है। परिवार निस्तारण क्लीनिक के माध्यम से पारिवारिक विवादों को स्थानीय स्तर पर सुलझाने में मदद मिलेगी। इससे संबंधित लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ-साथ पारिवारिक समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिवार निस्तारण क्लीनिक का उद्देश्य विवादों का निस्तारण कर परिवारों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहयोग करना है। रोहटा थाने में इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पारिवारिक विवादों के समाधान केv लिए स्थानीय स्तर पर सहायता मिल सकेगी। पहल से विवादों को समय रहते सुलझाने और परिवारों में आपसी समन्वय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर एसएसपी बीबीजीटीमूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार थाना प्रभारी पूजा पवार, एसएसआई हरिमोहन गौतम आदि सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला: गेयटी थिएटर की प्रदर्शनी में छाए सोमिता के चारकोल चित्र, झुर्रियों में उकेरी बुजुर्गों के जीवन की कहानी

19 Oct 2026

ऊना में कल होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, रामलीला मैदान में सजा मेला

19 Oct 2026

अमेठी: 117 साल से रावण बनाकर गंगा-जमुनी तहजीब सहेज रहा नसीर का परिवार

19 Oct 2026

जामिया में छात्रों की भूख हड़ताल जारी: कुलपति ने छात्र संघ चुनाव बहाली मामले में गठित की समिति

19 Oct 2026

गोरखपुर: सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, पोकलेन मशीन और बसों का कब्जा

19 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: न्यू शिमला में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

19 Oct 2026

सोलन: डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर में मनाया नवरात्रि गरबा दिवस

19 Oct 2026
विज्ञापन

गुरुग्राम: इटली की महिला से ठगी के आरोपी अखिल मौर्या की कस्टडी में मौत, पुलिस पर उठे सवाल

19 Oct 2026

न्यू शिमला में खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांच, अंतिम दिन बैडमिंटन मुकाबलों में दम दिखा रहे खिलाड़ी

19 Oct 2026

मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र

अलीगढ़ के घर-घर में अग्यारी कर पूजा गया मां दुर्गा को

19 Oct 2026

शिमला: तारादेवी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर सजा पारंपरिक दंगल, विजेता को मिलेंगे 51 हजार रुपये

19 Oct 2026

गोरखपुर: नवरात्र और दशहरा पर खजनी पुलिस अलर्ट

19 Oct 2026

रायबरेली: दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तोंं की रही भीड़

19 Oct 2026

बरेका में खड़ा हुआ रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला, VIDEO

19 Oct 2026

फरीदाबाद: प्रदूषण से अस्थमा मरीज परेशान, बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने दी मास्क लगाने की सलाह

19 Oct 2026

Video: पानी उतरने के बाद सामने आया नुकसान, 10 दिन तक डूबी रही कार खराब

19 Oct 2026

गुरुग्राम: दिवाली व धनतेरस सहित अन्य त्योहारों को लेकर जिला फायर विभाग मुस्तैद

19 Oct 2026

फरीदाबाद: दो साल से अधूरी 12 मीटर की सड़कें, लाल मिट्टी से उड़ रहा प्रदूषण

19 Oct 2026

नोएडा: मिशन शक्ति ने ढूंढे 108 मोबाइल, 25 लाख से अधिक के 108 फोन वापस, महिला टीम ने मोबाइल खोजे

19 Oct 2026

कुल्लू दशहरा में गंदगी फैलाने वालों के कटेंगे चालान, 200 से अधिक सफाई कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था

19 Oct 2026

ऊना: डीएवी स्कूल लठियाणी में धूमधाम से मनाया दशहरा, विद्यार्थियों ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

19 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: बेकाबू हुई बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, 20 यात्री घायल

19 Oct 2026

Video: भूमि विवाद में दो दिन से खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत कई घायल

19 Oct 2026

फरीदकोट के निजी स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकतें, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Video: अयोध्या में 2200 बटुक करेंगे महाआरती, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

19 Oct 2026

Video: अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए अब 90 दिन पहले बनवा सकेंगे पास

19 Oct 2026

Video: केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘फर्जी पीडीए चलाने वाली कंपनी के डायरेक्टर’

19 Oct 2026

शिमला में अंडर-19 और ओपन शतरंज चैंपियनशिप शुरू, 92 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

19 Oct 2026

हरियाणा में BPL परिवारों को अब सदस्यों के हिसाब से मिलेगा सरसों का तेल, जानें कितनी होगी कीमत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed