{"_id":"6ab795b700659c5c3100a097","slug":"video-outraged-pilgrims-raised-slogans-against-municipality-over-poor-condition-of-road-in-mau-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क खराब को लेकर आक्रोशित श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खराब को लेकर आक्रोशित श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
मऊ में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार की शाम नगर के गोला बाजार से श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। जुलूस जैसे ही नगर की सिंधी कॉलोनी पहुंचा, वहां बारिश और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण रास्ता बेहद खराब था। कीचड़ और गड्ढों में जुलूस में शामिल डीजे का जनरेटर फंस गया, जिससे जुलूस करीब दो घंटे तक वहीं रुका रहा। इस अव्यवस्था से नाराज श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह और सीओ सिटी नितेश कुमार सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सेतु निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रास्ता ठीक कराने को कहा। इसके बाद सेतु निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब और कीचड़ भरे रास्ते पर बालू डलवाया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत और रास्ता थोड़ा ठीक होने के बाद श्रद्धालु किसी तरह जुलूस को आगे बढ़ा सके। विसर्जन जुलूस में शामिल मयंक मद्धेशिया ने आरोप लगाया कि शांति समिति की बैठक में विसर्जन मार्ग की पूरी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद सेतु निगम और नगर पालिका के अधिकारियों ने समय रहते रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं को कीचड़ भरे रास्ते से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। विसर्जन जुलूस में मनोज महाराज, आकाश गुप्ता, सोनू, धनेश, सारस्वत, सचिन, नंदा, रजत समेत कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।