{"_id":"6af36a67a5abcb91e9052824","slug":"mangalwari-sundarkand-mau-news-c-295-1-svns1029-154808-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में ‘मंगलवारी सुंदरकांड’ का आयोजन, गूंजे बालाजी सरकार के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में ‘मंगलवारी सुंदरकांड’ का आयोजन, गूंजे बालाजी सरकार के जयकारे
विज्ञापन
मऊ। नगर के बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान मंदिर पर मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्री हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ किया गया।
सुंदरकांड में सूरज सिंह, बब्बन सिंह, अजय मिश्र, आशीष सिंह, डॉ. राम गोपाल और डॉ. रमेश शर्मा ने मधुर एवं सुरीले स्वरों में श्री सुंदरकांड का पाठ किया। अखिलेश के भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान समिति के प्रमुख श्रीराम लोहिया ने कहा कीलाल लंगोटी वाले, माता अंजनी के दुलारे, संकटों को हरने और मंगल करने वाले श्री हनुमान जी महाराज की आराधना मात्र से भक्तों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
कहा कि सामूहिक सुंदरकांड पाठ केवल एक धार्मिक आयोजन भर नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके नियमित श्रवण और पाठ से भक्तों के जीवन में सहजता, सरलता जैसे दिव्य भावों का विकास होता है। इस दौरान जे.एन. सिंह, ऋषिकेश पांडेय, आनंद गुप्ता, विनोद गुप्त, वीरेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, विजय माैजूद रहे। संवाद