{"_id":"6af369ec02f85380eb0cde2b","slug":"as-soon-as-lord-shri-ram-broke-the-bow-the-pavilion-resounded-with-cheers-mau-news-c-295-1-svns1028-154790-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही जयकारे से गूंज उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही जयकारे से गूंज उठा पंडाल
विज्ञापन
मझवारा। श्री रामलीला समिति पवनी के तत्वावधान में रामभवन मेला परिसर में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान राम द्वारा धनुष तोड़ते ही जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा।
रामलीला मंचन के क्रम में राजा जनक द्वारा माता सीता के स्वयंवर के लिए देश-विदेश के राजाओं और राजकुमारों को आमंत्रित किया गया। महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। स्वयंवर में लंका के राजा रावण और बाणासुर का भी आगमन हुआ।
रावण ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसी बीच आकाशवाणी होने पर रावण को लंका में अपनी पुत्री से संबंधित संकट की सूचना मिलती है, जिसके बाद वह वहां से चला जाता है, इसके बाद एक-एक कर अनेक राजा और राजकुमार शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं पाता। संवाद