Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
Outrage erupts over arrest of Rahul and Akhilesh Congress burns an effigy of the Election Commissioner
{"_id":"6ac4f1fcc65a938f620547ea","slug":"video-outrage-erupts-over-arrest-of-rahul-and-akhilesh-congress-burns-an-effigy-of-the-election-commissioner-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल और अखिलेश की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका निर्वाचन आयुक्त का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल और अखिलेश की गिरफ्तारी पर फूटा आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका निर्वाचन आयुक्त का पुतला
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ''इंडिया'' गठबंधन के सांसदों और सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को मऊ में विपक्ष का भारी आक्रोश देखने को मिला। रोडवेज परिसर में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका, वहीं प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों को उठाने का अधिकार हर जनप्रतिनिधि को है। सांसदों की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक जनता की आवाज उठा रहे हैं और सरकार की दमनकारी कार्रवाइयों से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब दमन से नहीं बल्कि पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, रमन पाण्डे, मनोज गिहार, फ़हद क़ादिर, तौसीफ इलाही, संजय चौहान, सुहैल नोमानी, हँसत तिवारी, ब्रम्हानन्द पांडेय और विजयभान तिवारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भी सपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मयंक पांडेय, शहनवाज आलम, रवि यादव, सोनू राय, अखिलेश भारती और सत्यम शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।