{"_id":"6ac49f99460964bbd904a277","slug":"hisar-cricket-stadium-firing-10-booked-for-murder-over-sethi-murder-case-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार क्रिकेट स्टेडियम फायरिंग: सेठी हत्याकांड की रंजिश में हत्या, 10 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार क्रिकेट स्टेडियम फायरिंग: सेठी हत्याकांड की रंजिश में हत्या, 10 पर केस
हिसार के कैमरी रोड स्थित एक क्रिकेट ग्राउंड में रविवार रात मैच के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया और घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैमरी रोड पर स्काई हॉक्स नाम से एक क्रिकेट ग्राउंड है। रविवार रात को ग्राउंड में मैच खेला जा रहा था। मैच के समाप्त होते ही वहां बैठे कुछ लोगों ने हरिता निवासी नरेश और बयानाखेड़ा निवासी धर्मवीर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया। नरेश के पास कोर्ट की पार्किंग और कैंटीन का ठेका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।