फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indira Gandhi's statue not installed even after eight months; Congress workers resentful.

Mau News: आठ माह बाद भी स्थापित नहीं हुई इंदिरा गांधी की प्रतिमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's statue not installed even after eight months; Congress workers resentful.
मऊ। घोसी ब्लॉक के कल्याणपुर गांव में एनएच-29 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान हटाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगभग आठ माह बीत जाने के बाद भी दोबारा स्थापित नहीं की जा सकी है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा की शीघ्र पुनर्स्थापना, चबूतरे के निर्माण और परिसर के सुंदरीकरण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि एनएचएआई द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने के समय कार्यदायी संस्था ने प्रतिमा को मूल स्थान से हटा दिया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर नया चबूतरा, सुरक्षा घेरा और टाइल्स लगवाकर प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया था, परंतु आठ माह बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम और संपत मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर की संरचनाएं नहीं होतीं, बल्कि समाज की ऐतिहासिक स्मृति और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण जनभावनाएं आहत हो रही हैं। स्वामीनाथ राय और संतोष कुमार ने कहा कि विकास कार्य निसंदेह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन विकास के साथ-साथ ऐतिहासिक व सार्वजनिक स्मृतियों का संरक्षण भी प्रशासन का प्रमुख दायित्व है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था से बात की जाएगी। हटाने के बाद प्रतिमा की पुनर्स्थापना कराना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed