{"_id":"691213c739e304919006e9e9","slug":"video-mau-police-on-alert-mode-after-bomb-blast-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बम धमाके के बाद अलर्ट मोड पर मऊ पुलिस, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लाल किले में एक कार विस्फोट की घटना के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट मोड जारी कर दिया गया।एसपी इलामारन जी के नेतृत्व में नगर में खुद चेकिंग अभियान संभाला।इस दौरान वो एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय, शहर कोतवाल अनिल सिंह के साथ पुलिस बल के साथ रोडवेज पहुंचे, यहां चेकिंग की।इसी क्रम में वो मऊ जंक्शन पहुंचे और यहां आरपीएफ और जीआरपी के साथ सयुक्त रूप से सघन अभियान चलाते हुए चारों प्लेटफार्म की जांच की।इसी क्रम में एसपी द्वारा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर जांच की।एसपी इलामारन जी ने बताया कि घटना से पहले ही पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा था।इस हादसे के बाद अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश सभी थाना प्रभारियो को दिया गया है।साथ ही अलग अलग टीम बनाकर सार्वजनिक स्थलों के साथ वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।