{"_id":"6a69fd4fe05f54a6a90cecb8","slug":"video-jewelry-and-cash-worth-10-lakh-stolen-from-locked-house-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से 10 लाख के जेवर और नकदी चोरी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर थाना क्षेत्र के गुरूमहा गांव में किराना व्यापारी के बंद मकान से मंगलवार की रात चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद ले गए।बुधवार को इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गुरूमहा निवासी सोनू गुप्ता ने बताया कि मर्यादपुर बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर आए। भोजन करने के बाद उन्होंने मकान बंद किया और दुकान चले गए। उनका मकान मधुबन–बेल्थरा मार्ग के किनारे स्थित है। रात करीब 8:45 बजे जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजा हल्का खुला मिला। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी अस्त-व्यस्त थी। चोरों ने सोने-चांदी के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, लॉकेट, पायल और बच्चों के जेवर चुरा लिए। पीड़ित ने रामपुर थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना के बाद मौके का निरीक्षण किया है।इस बाबत सीओ मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इससे चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।