फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Allegation of misappropriating 1.70 lakh from a customer at Bandhan Bank

Mau News: बंधन बैंक में ग्राहक से 1.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation of misappropriating 1.70 lakh from a customer at Bandhan Bank
मऊ। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सदर चौक स्थित बंधन बैंक शाखा में 1.70 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। कदीपुरा बड़ी मस्जिद निवासी ओसैम अजीज की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी शाखा प्रबंधक, कैशियर, आउटसोर्स कर्मचारी और मुकेश कुमार के खिलाफ दर्ज हुई है। ओसैम अजीज 22 मई को अपनी मां निलोफर जहां के साथ बैंक पहुंचे थे। उन्हें घर में शादी समारोह और बकरीद पर्व के लिए करेंसी की आवश्यकता थी। उन्होंने 2 लाख रुपये निकालने के लिए चेक भरकर शाखा प्रबंधक को दिए। प्रबंधक ने चेक सत्यापित कर कैशियर काउंटर पर भेजा। कैशियर ने 2 लाख रुपये की राशि डेबिट कर नकदी आउटसोर्स कर्मचारी मुकेश कुमार को दी। मुकेश को करेंसी लाने के लिए कहा गया था। मुकेश ने पूरा पैसा काउंटर से उठा लिया और ओसैम को शाम को बैंक आकर करेंसी ले जाने को कहा।
विज्ञापन


धोखाधड़ी और टालमटोल
शाम को ओसैम अजीज को केवल 30 हजार रुपये दिए गए। शेष 1.70 लाख रुपये अगले दिन देने का आश्वासन देकर टालमटोल करने लगा। कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगवाने के बाद भी ओसैम को पैसे नहीं मिले। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक और कैशियर से शिकायत की, पर उन्होंने आश्वासन देकर शांत करा दिया। महीने भर बाद पुनः बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक ने ओसैम के साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन


धमकी और पुलिस कार्रवाई
शाखा प्रबंधक द्वारा बताए पते पर ओसैम, कर्मचारी मुकेश कुमार के घर पहुंचे। मुकेश ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और बताया कि सभी बैंक कर्मचारी पैसे आपस में बांटकर खा चुके हैं। अपने पैसों की मांग करने पर मुकेश ने ओसैम को एससी एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना में बैंक प्रबंधक, कैशियर और अन्य आरोपी का नाम पता चलेगा तथा जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed