फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Party workers welcomed the newly appointed regional general secretary

Mau News: कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत

Sun, 27 Sep 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Party workers welcomed the newly appointed regional general secretary
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के  बेलौली सोनवर्षा में भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद का स्वागत
सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामसभा बेलौली सोनबरसा में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद का निषाद समाज के लोगों ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। गौरव साहनी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर भास्कर निषाद ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसे गरीब निषाद समाज के बेटे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और सम्मान दिया है। कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा अंत्योदय के लक्ष्य के साथ ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को लेकर जनता के बीच कार्य कर रही है।इस दौरान अनिल, झगरू साहनी, राम दयागर निषाद, पुनवासी निषाद, धनमती, राधिका, प्रगति, प्रियंका, आनंद निषाद आदि शामिल थे। अध्यक्षता ऋतु साहनी और संचालन सुदर्शन साहनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed