{"_id":"6a8ef3864ee9862a4f010237","slug":"video-devara-residents-face-double-whammy-havoc-wreaked-saryu-river-and-apathy-authorities-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरयू की विभीषिका के साथ जिम्मेदारों की उदासीनता की दोहरी मार झेल रहे देवारावासी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू की विभीषिका के साथ जिम्मेदारों की उदासीनता की दोहरी मार झेल रहे देवारावासी, VIDEO
सरयू नदी का जलस्तर बीते 48 घंटे से लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर की कमी के बाद भी नदी खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने के दौरान देवारांचल के हाता और नई बस्ती समेत कई गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया था। अब पानी घटने के साथ ही ग्रामीणों के सामने जलभराव, गंदगी और जलनिकासी की समस्या खड़ी हो गई है।
देवारांचल के हाता, जलरहवा और बिंदटोलिया गांवों की पड़ताल में सरकारी स्वच्छता व्यवस्था के दावों की हकीकत सामने आई। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के बाद संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती केवल कागजों तक सीमित है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी गांवों में 100 प्रतिशत सफाई का दावा कर रहे हैं। हालांकि, मौके के फोटो और वीडियो दिखाने की बात पर बीडीओ ने भी एक ही ग्राम पंचायत में कई पुरवे और सिर्फ एक सफाईकर्मी की तैनाती के कारण कुछ जगह कमियां होने की बात स्वीकार की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।