फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP 112 halted construction work taking place on government wasteland.

Mau News: सरकारी बंजर जमीन पर हो रहे निर्माण को यूपी 112 ने रुकवाया काम

Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
UP 112 halted construction work taking place on government wasteland.
लोकया के मझौवा में खलिहान की भूमि पर अवैध निर्माण को 112 ने रुकवाया ।संवाद
मधुबन। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा लोकया के पुरवा मझौवा में बुधवार को सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, मझौवा में गाटा संख्या 530 खलिहान के खाते की भूमि लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस भूमि पर कब्जा कर पक्का निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से लेकर जिलाधिकारी तक की थी। बताया जा रहा है कि डीएम ने सरकारी भूमि पर निर्माण रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी निर्माण जारी रखने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम के निर्देश के बावजूद तहसील स्तर पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। लेखपाल और कानूनगो की कथित लापरवाही के कारण अतिक्रमणकारी निर्माण कार्य जारी रखते रहे। जब निर्माण नहीं रुका तो ग्रामीणों ने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने के बाद निर्माण कार्य बंद कराया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तहसील प्रशासन ने समय रहते जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन कराया होता तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खलिहान, चारागाह और तालाब जैसी सार्वजनिक भूमि पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें सामने आती रहती हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मधुबन दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामसभा की बंजर भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। तहसील की टीम मौके पर जाकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed