{"_id":"6a8f4e02e5ee19019808e253","slug":"allegation-of-5-lakh-dowry-demand-fir-registered-against-eight-people-including-the-husband-mau-news-c-295-1-mau1001-150976-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग का आरोप, पति समेत आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग का आरोप, पति समेत आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हलधरपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के आदेश पर हलधरपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत आठ ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। छिछोर करौंदी गांव निवासी सोनम चौहान ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
सोनम के अनुसार, उसका विवाह फरवरी 2024 में बलिया निवासी श्यामू चौहान के साथ हुआ था। शादी में उसके पिता ने तीन लाख 10 हजार रुपये नकद, करीब एक लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और अन्य सामान दहेज में दिया था। आरोप है कि विवाह के करीब एक माह बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उस पर पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा।
सोनम का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई। जून माह में वह अपने मायके लौट आई। उसने मामले की शिकायत थाने और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट, मऊ के न्यायालय में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मुकदमे में पति श्यामू चौहान, सास ठगनी देवी, ससुर राम सागर चौहान, जेठ नमो नारायण और अरविंद, जेठानी सुनैना चौहान और पुष्पा देवी तथा देवर संजय को आरोपी बनाया गया है। भगवान कुमार, थानाध्यक्ष