{"_id":"6a8f4e76c37bc47ddd03a798","slug":"school-project-stuck-in-the-proposal-stage-for-14-years-classes-held-3-km-away-mau-news-c-295-1-svns1028-150992-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 14 साल से ‘प्रस्ताव’ में अटका स्कूल, पढ़ाई 3 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 14 साल से ‘प्रस्ताव’ में अटका स्कूल, पढ़ाई 3 किमी दूर
विज्ञापन
लोकया ग्राम सभा के श्रीरामपुर पूरवे में जर्जर विद्यालय।।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बेलौली। जिस विद्यालय की जर्जर इमारत को विभाग ने 14 साल पहले ही बच्चों के लिए असुरक्षित मान लिया था, वहां अब तक नया भवन नहीं बन सका।
नतीजा यह है कि श्रीरामपुर पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के करीब 55 बच्चों को पढ़ाई के लिए तीन किलोमीटर दूर भठिया स्थित प्राथमिक विद्यालय जाना पड़ रहा है। बरसात और सरयू में बाढ़ के दौरान बच्चों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। अभिभावकों की शिकायतें और वर्षों के आश्वासन के बावजूद भवन निर्माण की प्रक्रिया अब भी प्रस्ताव से आगे नहीं बढ़ सकी है। फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के लोकया गांव के श्रीरामपुर पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन की एक दीवार पोखरी में समा गई थी।
इसके बाद विभाग ने वर्ष 2012 में भवन को जर्जर घोषित कर दिया। आनन-फानन में विद्यालय को श्रीरामपुर पुरवा से करीब तीन किलोमीटर दूर भठिया स्थित प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया।