{"_id":"69e248e977af24af6a0f1370","slug":"video-300-fertilizer-and-seed-traders-from-purvanchal-arrive-in-mau-discuss-farmer-registry-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में पहुंचे पूर्वांचल के 300 खाद बीज व्यापारी, फार्मर रजिस्ट्री पर की चर्चा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में पहुंचे पूर्वांचल के 300 खाद बीज व्यापारी, फार्मर रजिस्ट्री पर की चर्चा; VIDEO
नगर के बलिया मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में शुक्रवार को खाद बीज व्यापार सेवा समिति का वार्षिक अधिवेशन आयोजित हुआ। अधिवेशन में मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर सहित अन्य जिलों से आए 300 वरिष्ठ पदाधिकारियों और व्यापारियों अधिवेशन में सहभागिता की। संगठन के संरक्षक जगदीश प्रसाद वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिवेशन की प्रमुख विशेषता व्यापारियों द्वारा संगठन की एकता, आवश्यकता और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता को समझना था। उन्होंने सरकार की बदलती नीतियों से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठन की मजबूती और एकजुटता पर बल दिया। संगठन के अध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा ने खाद की उपलब्धता, आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, सारथी पोर्टल की समस्याएं और फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सभी व्यापारियों से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, महामंत्री संजय वर्मा, सोमनाथ मौर्य, वसीम अहमद, सुरेश प्रसाद वर्मा, अवध राज गोस्वामी, ओम बाबू कुशवाहा, शक्ति सामंत, जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुशवाहा, संरक्षक श्रीराम कुशवाहा, मुन्ना मौर्य आदि व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।