फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Resentment among ex-servicemen over the statement by the outgoing Congress state president

Mau News: कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के बयान से पूर्व सैनिकों में नाराजगी

Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Resentment among ex-servicemen over the statement by the outgoing Congress state president
मऊ। जिला पूर्व सैनिक संगठन की मासिक बैठक शुक्रवार को गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में हुई। पूर्व सैनिकों ने दो दिन पूर्व किए गए कांग्रेस निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयानों पर नाराजगी व्यक्त की और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सलाह दी। कहा कि मऊ दलालों की नहीं देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर बलिदानियों की धरती है।
विज्ञापन

अजय राय ने बीते दिनों मऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मऊ जिले के निवासी नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पर की अभद्र टिप्पणी की थी। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि मऊ की धरती वीरो शहिदों व राष्ट्रभक्तों की धरती है।
विज्ञापन

इस धरती पर ब्रिगेडियर उस्मान ने जन्म लिया, जिनको महावीर चक्र से नवाजा गया और शेरे नैसेरा कहा जाता है। इस मिट्टी पर नायब सुबेदार केदार सिंह ने जन्म लिया, जिन्हें वीर चक्र से नवाजा गया है। ऐसे में वीरों की धरती पर जन्म लेने वाले लोगों को के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करना अजय राय के लिए ठीक नहीं है। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, जिसे ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मुख्य संरक्षक शिवचंद राजभर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ अजय राय द्वारा जो बयान दिया गया है वो पूरे जनपद का अपमान है। इस बयान के लिए अजय राय को सार्वाजनिक रुप से मांफी मांगनी चाहिए। बैठक में सभाजीत सिंह, अशोक पांडेय, परमात्मा सिंह, शिवकुमार राम, अरविंद सिंह, सत्या, बृजेश पांडेय, दीपक आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed