फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth goes missing after setting out to meet Sant Premanand family protest at ashram

VIDEO: संत प्रेमानंद के दर्शन को निकला युवक लापता, परिवार का आश्रम पर धरना

Fri, 02 Oct 2026 10:41 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:41 PM IST
Youth goes missing after setting out to meet Sant Premanand family protest at  ashram
घर से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को आए युवक के तीन माह से लापता होने पर आक्रोशित परिजन रमणरेती स्थित संत के आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज के बाहर दिनभर धरने पर बैठे। आश्रम और उसके बाहर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस ने आश्रम का रिकार्ड खंगाला, जिसमें युवक का रिकार्ड नहीं मिला। देर शाम सीओ के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। सादाबाद के गांव बरामनी स्थित घर से संत प्रेमानंद आश्रम के लिए चला 17 वर्षीय अनुज चौधरी पिछले तीन माह से लापता है। युवक के पिता राजवीर सिंह, मां मीना, दादी मुन्नी, चाचा जीतू एवं उसकी चार बहनें सहित परिवार एवं गांव के 50 से अधिक लोग शुक्रवार सुबह संत प्रेमानंद के आश्रम श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम के गेट पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। परिजन और गांव के लोगों के आक्रोश को देख वहां आ रहे श्रद्धालु भी चकित रह गए। आश्रम और उसके बाहर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। सीओ वृंदावन, कोतवाली पुलिस और पीएसी के जवान आश्रम पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों का समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक के पिता सहित परिवार के लोगों ने युवक के आश्रम के अंदर होने की संभावना जताई। उसे साथ ले जाने की बात कही और वह देर शाम तक डटे रहे। युवक के पिता राजवीर ने कहा कि उनके बेटा अनुज चौधरी ने 26 जून को संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। दीक्षा लेने के बाद वह आश्रम से घर चला गया। तीन जुलाई को वह घर से आश्रम संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए निकला। वह अपने साथ आश्रम से मिली कंठी माला और तीन पुस्तकें लेकर चला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने सादाबाद थाने में 5 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि अनुज पिछले तीन महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। उनका आरोप है कि वह और उनके परिजन तीन महीने से बेटे की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन आश्रम प्रबंधन न तो अंदर जाने देता है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी देता है। बीते दिन आश्रम परिसर के पास मिले एक साधु ने दावा किया था कि उन्होंने मेरे बेटे को आश्रम के भीतर देखा है। इसके बाद से ही हम आश्रम के मुख्य द्वार पर बैठने को मजबूर हैं। हाल ही में आश्रम से जुड़े एक अन्य युवक की मृत्यु का हवाला देते हुए पिता ने आशंका जताई कि उनके बेटे के साथ भी कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर उनके बेटे से नहीं मिलाया तो तो वे अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ आश्रम के बाहर ही जान दे देंगे। दिनभर चले धरने के बाद देर शाम करीब साढे़ सात बजे आश्रम पहुंचे सीओ वृंदावन ने परिजनों से बात की। सीओ ने आश्वासन दिया कि पुलिस उनके बेटे को तलाशने में हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि आश्रम के रिकॉर्ड की जांच कराई गई। रिकार्ड के अनुसार युवक आश्रम में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजीव बिंदल बोले- प्रचार पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खर्च कर दिए एक हजार करोड़

बिलासपुर: कल्लर ग्राम सभा की बैठक में पहुंचे बच्चे, जानी पंचायत की कार्यप्रणाली

02 Oct 2026

पोखरी: साइबर अपराध से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

02 Oct 2026

फरीदाबाद: जंक फूड का बढ़ता सेवन बिगाड़ रहा पाचन तंत्र, बीके अस्पताल में प्रतिदिन पहुंचे रहे 50 से अधिक मरीज

02 Oct 2026

फरीदाबाद: धूम्रपान से महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर पड़ रहा असर

02 Oct 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, सपा मनाएगी लोकतंत्र बचाओ सप्ताह

02 Oct 2026

सादाबाद में पूर्व सैन्य कर्मी और उनकी पत्नी के मर्डर में एक और गिरफ्तारी

02 Oct 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में राजपूत कल्याण सभा, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

कांगड़ा: बतराहन पंचायत में गांधी जयंती पर आम सभा, टीबी मुक्त होने पर पंचायतवासियों को दी बधाई

02 Oct 2026

पैसा डबल करने का झांसा: 1.75 करोड़ की धोखाधड़ी, छह आरोपी गिरफ्तार; 32 लाख नकद समेत 66.50 लाख की संपत्ति जब्त

02 Oct 2026

फतेहाबाद के रतिया में बर्तनों को लेकर गुरुद्वारे में विवाद, दो पक्ष आमने-सामने

02 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में नाती से विवाद और मारपीट से दुखी बाबा ने जहर खाकर दी जान

02 Oct 2026

फसल बेचने में किसानों को परेशानी हुई तो आंदोलन करेंगे, सोनीपत में भाकियू चढूनी के बैनर तले किसानों की बैठक

02 Oct 2026

नारनौल में 343 ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं, जल अर्पण पर जोर

फतेहाबाद में जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन में टोहाना स्टेशन से हिरासत में लिए गुरप्रीत गोपी

02 Oct 2026

झज्जर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा ट्राला, बड़ा हादसा टला

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचे अमित सैनी रोहतकिया, गीतों से बांधा समां

02 Oct 2026

सोनीपत में पूर्व विधायक के पिता दिलीप सिंह पंवार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, सरकार पर साधा निशाना

02 Oct 2026

महेंद्रगढ़ में गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता व पौधारोपण अभियान

निजामपुर में शिविर में सौर ऊर्जा से आर्थिक लाभ की जानकारी दी गई

नारनौल में टीईटी व एचटीईटी की अनिवार्य शर्त के विरोध में अध्यापकों ने किया सत्याग्रह

रिटोली की बेटी कीर्ति ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, तीन एकड़ के किसान परिवार से निकली तीरंदाज

02 Oct 2026

सोलन: कांग्रेस ने महात्मा गांधी और लाल बाहदुर शास्त्री को किया याद

02 Oct 2026

कांगड़ा: दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 19 अक्तूबर को अक्षय-लंका और 20 को रावण दहन; होगी आतिशबाजी

02 Oct 2026

कांगड़ा: ज्वाला जी वेद पाठशाला गुरुकुल के संचालन पर फैलाई जा रही भ्रांतियों पर आस्था एवं संस्कार केंद्र ने जताई आपत्ति

02 Oct 2026

कानपुर में 'नो यूपीआई डे' पर गांधीगिरी, दुकानदारों ने स्कैनरों पर चिपकाया काला टेप

02 Oct 2026

कानपुर: रामादेवी में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद, नो यूपीआई डे व राष्ट्रीय अवकाश का दिखा असर

02 Oct 2026

गांधी जयंती पर कानपुर में मिसाल: स्पेशल बच्चों ने हाथों में उठाई झाड़ू; आनंदपुरी में चलाया स्वच्छता अभियान

02 Oct 2026

कानपुर के मैस्कर घाट पर बड़ा जोखिम, उफनती गंगा में बिना लाइफ जैकेट बोटिंग

02 Oct 2026

कानपुर: मैस्कर घाट में मंदिर के अंदर पसरी गंदगी, कचरे के बीच से दर्शन करने को मजबूर श्रद्धालु

02 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed