{"_id":"6af8a7674622f99088010183","slug":"video-with-kharna-the-observance-of-a-36-hour-fast-without-water-begins-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प
छठ महापर्व पर शनिवार को खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प शुरू हो गया। सुबह से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। शाम को स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर विधि-विधान से भोग लगाया और ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों ने निर्जला व्रत शुरू कर दिया। खरना के दिन घरों में भक्ति और आस्था का माहौल रहा। छठी मैया के पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंजते रहे। परिवार के सदस्यों ने पूजा में सहयोग किया। व्रतियों ने संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। खरना का प्रसाद आसपास के लोगों में भी वितरित किया गया। रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए यमुना के घाटों सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर तैयारियां की जा रही हैं। घाटों की सफाई, पूजा स्थल की व्यवस्था और प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा। 36 घंटे तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालु जल तक ग्रहण नहीं करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।