Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
A symbolic protest was held and a memorandum submitted to the station master, demanding that the medical allowance be increased to three thousand rupees.
{"_id":"6af8506efdb871a4a30c9e97","slug":"video-a-symbolic-protest-was-held-and-a-memorandum-submitted-to-the-station-master-demanding-that-the-medical-allowance-be-increased-to-three-thousand-rupees-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांकेतिक प्रदर्शन कर स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांकेतिक प्रदर्शन कर स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने की मांग
महेंद्रगढ़। आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का पुनर्निर्धारण करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को पीआर लोहारू रिटायर्ड एम्पलाई एसोसिएशन की ओर से महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर सांकेतिक धरना दिया गया। धरने का संचालन एसोसिएशन के सचिव जेपी यादव ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के नाम स्टेशन मास्टर निरंजन को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मांगों पर विचार करने की अपील की।
एसोसिएशन के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त स्टेशन मास्टर हरिकिशन शेखावत ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग में एक जुलाई 2026 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन का पुनर्निर्धारण नहीं करने संबंधी प्रावधान पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए। सभी पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा वेतन आयोग की विसंगतियों को समय-समय पर दूर करने और पिछले वेतन आयोगों की तर्ज पर मौजूदा पेंशन का पुनर्निर्धारण करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने 65 वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने की मांग भी उठाई है। इसके तहत 65 वर्ष पर पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत, 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत, 85 वर्ष पर 30 प्रतिशत, 95 वर्ष पर 50 प्रतिशत और 100 वर्ष की आयु पूरी होने पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग रखी गई है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का फिक्स मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई है। इस अवसर पर कार्यकारी चेयरमैन जगदीश प्रसाद, उप चेयरमैन महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह, सचिव जेपी यादव और संयुक्त सचिव श्रीराम यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।