{"_id":"6aaec4f54677202d430e0695","slug":"video-wildlife-sos-provided-rescue-training-to-wildlife-personnel-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाइल्डलाइफ एसओएस ने दिया वन्यकर्मियों को रेस्क्यू प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाइल्डलाइफ एसओएस ने दिया वन्यकर्मियों को रेस्क्यू प्रशिक्षण
मथुरा में वाइल्डलाइफ एसओएस ने शनिवार को वन विभाग अधिकारी-कर्मचारियों को वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान सर्पवंश की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी देते हुए वन्यकर्मियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देकर रेस्क्यू करने की सलाह दी गई। वाइल्डलाइफ एसओएस के कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर बैजू राज एमवी के नेतृत्व में टीम दोपहर को वन विभाग मुख्यालय पहुंची। टीम ने रेस्क्यू में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का प्रदर्शन कर उनके सुरक्षित प्रयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में जहरीले और अन्य सर्पों की पहचान के तरीके बताए गए। इसके बाद टीम ने अपने साथ लाए युवा अजगर और घोड़ा पछाड़ सर्प को खुले में छोड़कर उनका रेस्क्यू कर दिखाया। वन्यकर्मियों को मौके पर रेस्क्यू की तकनीक और सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान वन विभाग के प्रभागीय निदेशक वेंकट श्रीकर पटेल, रेंजर अतुल तिवारी, पदम सिंह राजू, भुवन जोशी, दीपक चौधरी, पवन कुमार आदि वन्यकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।